Breaking NewsMain slide
राष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमति

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
लखनऊ।देशभर के करोड़ों बैंक ग्राहकों और कारोबारियों के लिए राहत की खबर है . सोमवार, 28 सितंबर से शुरू होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है. भारतीय बैंक संघ (IBA) और प्रमुख बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक में बनी सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है. यूनियनों ने पहले 28 सितंबर से 30 सितंबर तक कामकाज पूरी तरह ठप रखने का ऐलान किया था. यदि यह हड़ताल होती तो महीने के आखिरी दिनों में चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी, ड्राफ्ट बनवाने और पासबुक प्रिंटिंग जैसे जरूरी काम बुरी तरह प्रभावित हो सकते थे.




