Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
राष्ट्रीय

खार्किव में भारतीय छात्र की मौत, सरकार ने यूक्रेन और रूस के राजदूत को समन जारी किया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क ।

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। मामले को लेकर भारत सरकार ने यूक्रेन और रूस के राजदूत को समन जारी किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा है कि विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं जो अभी भी खार्किव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में हैं। उन्होंने बताया है कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।
बागची ने नवीन को लेकर ट्वीट कर कहा, ‘हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक भारतीय छात्र को खारकीव में आज सुबह गोलीबारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है। मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है।’

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि खार्किव में बिगड़ते हालात चिंता का कारण है। खार्किव में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे।

मंत्रालय ने कहा है कि हमने पहले ही रूसी और यूक्रेनी दूतावासों के साथ खार्किव और संघर्ष क्षेत्रों के अन्य शहरों से छात्रों सहित भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की आवश्यकता को उठाया था। 9000 से अधिक भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर लाया गया है जबकि काफी संख्या में अब सुरक्षित क्षेत्रों में हैं। ऐसे में जरूरी है कि रूस और यूक्रेन सुरक्षित रास्ते को लेकर हमारी आवश्यकता पर तत्काल प्रतिक्रिया दें।

Related Articles

Back to top button