Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsराष्ट्रीय

देवघर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, पहली बार 27 सितंबर को हरी झंडी

रोहतास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 71 वें जन्म दिन पर झारखंड को खास उपहार भेंट किया, देवघर से पुणे के लिए 17 सितंबर को रेलवे ने साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की थी।
अब देवघर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू हो गई है। इस ट्रेन को पहली बार 27 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। आम लोगों में इसे लेकर काफी उत्‍साह और खुशी है। पहले दिन इनोग्रेशन के रूप में चलने वाली नई ट्रेन जसीडीह से दोपहर 1.15 में खुलेगी, जो सासाराम में शाम 7.25 में पहुंचेगी। यहां पर उस दिन इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट का दिया गया है।
जसीडीह से खुलने के बाद देवघर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव झाझा, किऊल, गया, सासाराम व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर दिया गया है। देवघर व पुणे के बीच प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मानमंड, कोपरगंज, अहमदनगर तथा डोरंड चोर लाइन स्टेशन पर भी रूकेगी। देवघर-पुणे एक्सप्रेस का ठहराव सासाराम में सुनिश्चित किए जाने पर पुलिस पब्लिक हेल्पलाइन के कुंडल सिंह, जावेद अख्तर, श्याम सुंदर, जय प्रकाश नारायण, रीतुराज, आलोक सिंह, मो. फैयाज, पतंजली मिश्रा, धनंजय मेहता समेत अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
गौरतलब है कि रेलवे ने गया-डीडीयू रेलखंड पर दो ट्रेन का तोहफा दिया था। दोनों ट्रेन का ठहराव सासाराम में दिया गया है। जिसमें से गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर व जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस शामिल थी। हमसफर का परिचालन बीते जून माह से शुरू किया गया है, जबकि जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन 27 सितंबर से चलेगी। स्टेशन प्रबंधक कमल किशोर पांडेय ने कहा कि जसीडीह-पूणे एक्सप्रेस का व्यवसायिक ठहराव रेलवे द्वारा सासाराम में भी दिया गया
रोहतास के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गाव में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर शुक्रवार को मीटर बाइपास कर बिजली जला रहे तीन लोगों को पकड़ा। जिनपर जुर्माना के साथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कनीय अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि बांक निवासी ललिता देवी अपने घर मे मीटर बायपास कर चोरी से बिजली जला रही थी जिसपर 6528 रुपये का जुर्माना किया गया। वही अजय सिंह पर 6415 रुपये व लखमुना देवी पर 7300 रुपये के जुर्माना के साथ मीटर बायपास कर चोरी से बिजली जलाने की प्राथमिकी दर्ज करा कराई गई है।

Related Articles

Back to top button