Breaking
विराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिला
राज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस का वोट काटने के लिए बनी हैं BJP की B-टीम? जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और कहा कि हमारे देश में भाजपा की तीन ‘बी’ टीम है, जिनका गठन कांग्रेस के वोट काटने के लिए किया गया है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने दावा किया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM), आम आदमी पार्टी (AAP) और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘बी टीम’हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों का गठन देश में कांग्रेस का वोट काटने के लिए किया गया है.

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने अपने पूर्व सहयोगी और पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के आरोपों का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि कांग्रेस राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के लिए कार्यकर्ताओं को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बाहर से ला रही है. इस पर जयराम रमेश ने कहा, ‘आजाद अपनी नई पार्टी को लेकर परेशान हैं, जिसका अब तक (निर्वाचन आयोग) में पंजीकरण नहीं हुआ है.’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सांबा में कहा, ‘हमारे देश में भाजपा की तीन ‘बी’ टीम है, जिनका गठन कांग्रेस के वोट काटने के लिए किया गया है. एक असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) की है, दूसरी आम आदमी पार्टी (AAP) है और तीसरी गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) है. उन्होंने दावा किया कि आजाद की नई पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में लौट आए हैं और आजाद अब केवल डोडा तक सीमित होकर रह गए हैं.

Related Articles

Back to top button