Breaking
दिल्ली पुलिस ने साउथ एवन्यू से ममता बनर्जी को डिटेन कियाराहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं-बीजेपीबृंदा करात समेत कई लेफ्ट के नेता गिरफ़्तारदिल्ली- CJP के 500 से ज़्यादा समर्थक हिरासत में लिए गएदिल्ली- काँग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शनCJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ़्लाइट में किया गिरफ्तारINDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांगCJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी, BNSS की धारा 163 लागूराहुल गाँधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 में दिया ऐतिहासिक भाषण पढ़ाज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए- ममता
राष्ट्रीय

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 29 मंत्रियों वाली कैबिनेट की घोषणा की, खत्म हुईं कैबिनेट को लेकर लग रहीं अटकलें

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने 29 मंत्रियों वाली कैबिनेट की घोषणा कर दी है. जिसके साथ बसवराज की कैबिनट में शामिल होने वाले नेताओं के नामों को लेकर चल रही अटकलें और सस्पेंस समाप्त हो गया. मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि कर्नाटक में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा.

वहीं कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को शामिल नहीं किया गया है. बसवराज कैबिनेट में 8 लिंगायत, वोक्कालिंगा और ओबीसी से 7-7 मंत्री, 3 दलित, एक एसटी और एक महिला को मंत्री बनाया गया है. पार्टी आलाकमान के साथ पूर्व सीएम येदुरप्पा के बीच जारी रस्साकसी के बीच बोम्मई को पिछले हफ्ते बीजेपी (BJP) विधायक दल का नेता चुना गया था जिन्होंने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद वो पार्टी आलाकमान से मिलने दो बार दिल्ली पहुंचे थे. मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम मंजूरी देने के लिए बोम्मई और केंद्रीय नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में गहन मैराथन चर्चा हुई थी. मंत्रिमंडल का विस्तार करना नए मुख्यमंत्री की पहली बड़ी चुनौती मानी जा रही थी. गौरतलब है कि पूर्व सीएम येदुरप्पा ने पार्टी पर दबाव बनाने की कोशिश की जो काम नहीं आई.

Related Articles

Back to top button