Breaking
मुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done broCM से PM पद तक मोदी के 25 वर्ष, बोले न रुकूंगा न थकूंगाराहुल,प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने जनपथ से जबरन उठायाराहुल गाँधी के साथ कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लियाराहुल प्रियंका बोले हम यहाँ से नहीं हटेंगे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को पुलिस ने उठायासांसदों को मारा पीटा जा रहा है- प्रियंकाराहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को पुलिस ने जंतर मंतर जाने से रोका, प्रियंका जमीन पर लेटींराहुल गाँधी ने कहा अभी मेरे ऊपर 45 FIR है, लक्ष्य 100 का हैजंतर मंतर की ओर राहुल गांधी, बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्र ने फिर बढ़ाया ईडी संजय कुमार मिश्र का कार्यकाल, बने रहेंगे 18 नवंबर 2022तक।

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में बुधवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार मिश्रा का कार्यकाल 18 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है।मिश्रा का वर्तमान कार्यकाल 17 नवंबर यानी आज ही समाप्त हुआ है। पिछले साल भी उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाया गया था और केंद्र के इस फैसले को असाधारण और अभूतपूर्व करार दिया गया था। मिश्रा ने ईडी के निदेशक का पद 2018 में संभाला था।
केंद्र सरकार ने बीती 14 नवंबर को ईडी और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक बढ़ाने से से संबंधित दो अध्यादेश जारी किए थे। वर्तमान में इन दोनों केंद्रीय जांच एजेंसियों के निदेशकों का कार्यकाल दो साल के लिए ही होता है।
ये अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले आए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अध्यादेशों को मंजूरी भी दे दी है। माना जा रहा है कि इससे संबंधित विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी ,इस बीच कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन आईपीएस अधिकारियों घनश्याम उपाध्याय, नवल बजाज और विद्या जयंत कुलकर्णी को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के आदेश के अनुसार तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच की आईपीएस अधिकारी कुलकर्णी को प्रतिनियुक्ति आधार पर पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है। 1999 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस उपाध्याय का कार्यकाल 29 जून 2026 तक होगा। महाराष्ट्र कैडर के 1995 बैच के नवल बजाज इस पद पर 6 जून 2026 तक रहेंगे।

Related Articles

Back to top button