Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस जोड़ने का और बीजेपी तोड़ने का करती है काम |

लखनऊ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व यूपी चुनाव के कांग्रेस पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान व संवैधानिक संस्थाएं दोनों कमजोर की जा रही हैं। कहा कि भाजपा के लोग लड़ाने वाले इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया। कहा कि संविधान की रक्षा, देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कहा कि जब देश आजाद हुआ तब यहां सुई तक नहीं बनती थी, कांग्रेस के ही शासनकाल में सुई से लेकर राकेट तक बनाने का काम हुआ है। इसके बावजूद भाजपा के लोग कहते हैं कांग्रेस ने दिया ही क्या है। यह लड़ाने व देश बांटने वाले लोग हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली है। हमारे नेताओं ने जेल की यात्राएं की, शहादत दी और फांसी पर चढ़े। हमारी आजादी अधूरी रहती अगर संविधान न होता। यह बराबरी का अधिकार देता है। इसी संविधान दिवस पर पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरूआत की है।

कहा कि किसान एक साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल ने ट्रैक्टर रैली की, प्रियंका ने बैठकें की, पंचायतें की, तब जाकर यह तानाशाही सरकार झुकी और तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिया। आज किसान एमएसपी मांग रहा है। जब छत्तीसगढ़ में अनाज का समर्थन मूल्य से ज्यादा दाम दिया जा सकता है तो देश में क्यों नहीं। राहुल ने अनाज का समर्थन मूल्य 2500 पच्चीस सौ रुपए देने के लिए कहा था। अब हम अगले सत्र में 2500 से अधिक 2540 रुपए देने जा रहे हैं।

बघेल ने आगे कहा कि यूपी में कांग्रेस यही कह रही है कि हम बरगलाने, लड़ाने का काम नहीं बल्कि लोंगों के विकास के लिए काम करेंगे। प्रियंका गांधी ने वादा नहीं, संकल्प नहीं बल्कि प्रतिज्ञा की है कि जो काम छत्तीसगढ़ में हुआ है, वो उत्तर प्रदेश में भी होगा एक बार कांग्रेस को मौका दीजिए। इस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइये।

विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव अनिल तालान, एएमयू के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, सुभासपा के पुनीत पाठक, मेरठ की अर्चना गौतम सहित दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button