Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरसत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसलदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन में
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे एसआरएच ने 65 रन से जीत लिया। इशान किशन की कप्तानी में एसआरएच की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी बेहद अहम पारी खेली। इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली और इसके साथ ही इस टीम ने अंकतालिका में भी अपना खाता खोला। इशान का बतौर कप्तान इस लीग में ये पहली जीत भी रही।

अभिषेक शर्मा ने 48 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 46 रन की पारी खेली और दोनों अर्धशतक से चूक गए। इशान किशन नहीं चल पाए और 9 गेंदों में 14 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए तो नितिश कुमार रेड्डी 39 रन जबकि सलिल अरोड़ा डक आउट हुए। क्लासेन 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। वहीं केकेआर के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन पर आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक आउट हुए। सुनील नरेन 12 रन ता कार्तिक त्यागी 5 रन ही बना पाए।

Related Articles

Back to top button