Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

PM के उत्तराखंड दौरे से पहले सीएम धामी ने देवस्थानम बोर्ड को लिया वापस |

उत्तराखंड : पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सीएम धामी की अगुवाई वाली सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को वापस ले लिया है. आपको बता दें कि चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम, 2019 द्वारा गठित बोर्ड बनने के बाद बनी स्थितियों और सभी हितधारकों के पक्षों पर विचार करने के बाद सरकार ने बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है.जानकारों के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते के आसपास विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है. इसलिए प्रदेश के विकास के लिए आने वाले दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी और भी परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इस मामले को लेकर प्रदेश में काफी विरोध हो रहा था. माना जा रहा है कि बीजेपी के एक मुख्यमंत्री को हटाये जाने के कई कारणों में से एक कारण यह भी था. यानी अब इस फैसले के बाद पीएम मोदी का 4 दिसम्बर का दौरा और भी महत्वपूर्ण हो गया है.
बीजेपी (BJP) के लिये भले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतना सबसे अहम माना जा रहा है लेकिन उत्तराखंड में सत्ता बरकरार रखने की भी जी तोड़ कोशिश हो रही है. इसके लिए पार्टी अपने सबसे भरोसेमंद चेहरे यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर ही पूरी तरह से निर्भर है.

इसी कड़ी में देखा जाये तो पीएम मोदी 4 दिसंबर को एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड का दौरा करेंगे. आपको बता दें कि तीन महीने में यह प्रधानमंत्री की तीसरी उत्तराखंड यात्रा होगी.

PM नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के बीच करीब 30,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिसमें 26,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 4000 करोड रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन है.
इस लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के बाद PM मोदी देहरादून (Dehradun) में एक बड़ी रैली को संबोधित भी करेंगे. देहरादून के पैवेलियन ग्राउंड में 1 बजे रैली होगी. प्रदेश बीजेपी ने पीएम मोदी की रैली में 1 लाख लोगों की बड़ी जनसभा आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है.

माना जा रहा है कि रैली के माध्यम से बीजेपी, उत्तराखंड (Uttarakhand) में चुनाव प्रचार की शुरुआत भी कर सकती है. जानकारों के अनुसार जनवरी के पहले हफ्ते के आसपास विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है. इसका ध्यान रखते हुए आने वाले दिनों में पीएम मोदी (PM Modi) और भी परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण कर सकते हैं.

इससे पहले पीएम मोदी ने 4 अक्टूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया था. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने केदारनाथ धाम गये थे.

Related Articles

Back to top button