Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

कच्चे तेल के गिरते भाव के बावजूद भारत में लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों राहत नहीं ।

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई चेंज नहीं हुआ है. इसका सीधा मतलब ये है कि आज भी ग्राहकों को पुरानी दरों के हिसाब से ही पेट्रोल और डीजल बेचा जाएगा.देश फ्यूल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. शनिवार के लिए जारी किए गए।
बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतों में सुस्ती का दौर जारी है.
ईंधन बनाने में इस्तेमाल होने वाले क्रूड ऑयल यानि कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को भी गिरावट देखने को मिली. बता दें कि कच्चे तेल का इस्तेमाल सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं बल्कि और भी कई चीजें बनाने में किया जाता है. इस तरह से दुनिया का प्रत्येक इंसान सीधे तौर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर है.
जानकार बताते हैं कि कच्चे तेल में जारी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका में क्रूड इनवेंट्री में दर्ज की जा बढ़ोतरी है. लेकिन, कच्चे तेल के गिरते भाव के बावजूद भारत में लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिल रही है. देश के तमाम बड़े शहरों में शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले.
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के भाव 103.97 रुपये प्रति लीटर है जबकि एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये चुकाने होंगे. जबकि, दिल्ली से सटे हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल 95.29 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 86.80 रुपये प्रति लीटर है.

वहीं, दिल्ली से ही सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 95.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर है. इस लिहाज से दिल्ली के मुकाबले गाजियाबाद में पेट्रोल 8.68 रुपये और गुरुग्राम में 8.07 रुपये सस्ता है. हालांकि, डीजल के भाव में कोई खास अंतर नहीं है.

चलिए अब बात करते हैं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की. मुंबई में आज पेट्रोल के भाव 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 101.40 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 91.43 रुपये है. कोलकाता में आज पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

Related Articles

Back to top button