Breaking
राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफचंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहींचंदा चोरी केस में SIT की फाइनल रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आएगीचढ़ावा चोरी से सनातन का नुक़सान-धीरेंद्र शास्त्री13 जुलाई तक जेल भेजे गए सभी आरोपीराम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नाम
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

सपा नेता आज़म खान 23 महीने बाद जेल से रिहा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी  के  क़द्दावर  नेता पिछले  23 महीने से जेल में बंद आजम खान आज रिहा हो गये। बेटे अदीब आजम उन्हें लेने सीतापुर जेल पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- आज के हीरो आजम साहब हैं।

आजम खान की रिहाई मंगलवार सुबह 9 बजे होनी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई के दौरान नया पेंच सामने आ गया। आजम पर रामपुर कोर्ट में एक केस चल रहा था, जिसमें 6 हजार रुपए के जुर्माने के आदेश हुए थे।

उन्होंने जुर्माना नहीं भरा था, इसलिए रिहाई रोक दी गई थी। 10 बजे कोर्ट खुलते ही जुर्माने की रकम जमा की गई। वहां से ईमेल के जरिए सूचना जेल भेज दी गई। इसके बाद रिहाई प्रक्रिया शुरू हुई।

आजम के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने उन्हें बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में जमानत दी थी। तभी पुलिस ने शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़ दी थीं। 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने इन धाराओं को खारिज कर दिया, जिससे रिहाई का रास्ता साफ हो गया। यह आखिरी मुकदमा था, जिस पर आजम को जमानत मिल गयी है।

Related Articles

Back to top button