Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म द्वारा ड्रोन परिचालन की अनुमति, हरे, पीले और लाल रंग आधारित इंटरएक्टिव हवाई क्षेत्र मानचित्र उपलब्ध

ग्वालियर (मप्र), केंद्र सरकार ने ड्रोन द्वारा नयी नीति जारी कर दी है, गाइड लाइन मिलने के बाद लोग अपने ड्रोन पाँच मिनट के अंदर प्लेटफार्म पर चला सकते है । एक महीने बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इनको उड़ाने के लिए अगले दो दिनों में डिजिटल स्काई प्लेटफार्म पर हरे, पीले और लाल रंग आधारित इंटरएक्टिव हवाई क्षेत्र मानचित्र उपलब्ध हो जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के साथ परामर्श के बाद हवाई क्षेत्र का मानचित्र तैयार किया गया है। सिंधिया ने ग्वालियर में संवाददाताओं को बताया, ”सरकार ने नयी ड्रोन नीति बनाई है और अगले दो दिनों में इनको उड़ाने के लिए ‘इंटरएक्टिव’ हवाई क्षेत्र उपलब्ध कराएगी। इसके लिए डिजिटल स्काई प्लेटफार्म’ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें तीन श्रेणी, लाल, पीला व हरा होंगे और श्रेणी के हिसाब से नैनो और मध्यम आकार के ड्रोन उड़ाए जा सकेंगे।”

 

उन्होंने कहा, ”हमने सभी राज्य सरकारों के परामर्श से इस हवाई क्षेत्र का नक्शा तैयार किया है। इस पर एक डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म होगा, जिसका मतलब है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की कोई भूमिका नहीं होगी।”

 

सिंधिया ने कहा कि डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म द्वारा ड्रोन परिचालन की अनुमति दी जाएगी। इसकी मांग करने वालों को पूरे हवाई मार्ग की जानकारी दर्ज करानी होगी। पांच सेकंड के भीतर अनुमति या इसकी कमी का पता चल जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि अनुमति मिलने के तुरंत बाद लोग अपने ड्रोन उड़ा सकते हैं। सिंधिया ने कहा कि अभी हाल ही में तेलगांना राज्य के दूरदराजों के क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए कोरोना रोधी टीके पहुंचाये गये और टीकाकरण का काम जल्दी हो गया।

Related Articles

Back to top button