Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

50 हजार से अधिक उथले नलकूपों का योगी सरकार कराएगी निर्माण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों के निर्माण की जल्द सौगात देगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार बेहतर सिंचाई सुविधाओं से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार 46.58 करोड़ रुपये की लागत से लघु सीमांत किसानों के लिए 50,358 उथले नलकूपों का निर्माण कराएगी। इसके अलावा एचडीपी पाइप एवं पंपसेट इत्यादि का लाभ देकर निजी सिंचाई सुविधा भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

योगी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में किसानों को खेती में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए किए गए उपायों को आगे बढ़ाते हुए उथले नलकूपों के निर्माण की योजना के तहत 110 मिमी व्यास के पीवीसी पाइप से 30 मीटर गहराई तक के उथले नलकूपों का निर्माण कराया जाता है। लघु सिचांई विभाग की गहरी बोरिंग योजना में सभी श्रेणी के कृषक पात्र हैं। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के घटक हर खेत को पानी के अंतर्गत कुल 11,866 और मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत कुल 70,838 उथले नलकूपों का निर्माण प्रदेश में कराया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button