Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
Breaking Newsअपराध

IREO ग्रुप के अध्यक्ष ललित गोयल धोखाधड़ी और जालसाज़ी में हुए गिरफ्तार ,

नई दिल्ली, धोखाधड़ी और रियल एस्टेट में गड़बड़ी करने के बाद भागने की फिराक मे ललित गोयल को पुलिस ने धर दबोच, लंबे समय से पुलिस नज़र बनाए हुए थी , प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट टाइकून और IREO ग्रुप के अध्यक्ष ललित गोयल (Lalit Goel) को गिरफ्तार किया है. ललित गोयल को पिछले हफ्ते दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था, जब वह अमेरिका जाने की फिराक में थे.

ईडी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के मामले में, ललित गोयल की कंपनी IREO की जांच कर रही है. ललित गोयल पर अमेरिका स्थित निवेश कंपनियों द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. IREO दिल्ली-NCR का एक बड़ा रियल स्टेट ग्रुप है.

दिलचस्प बात यह है कि ललित गोयल का नाम हाल ही में पेंडोरा पेपर लीक मामले में भी सामने आया था. उनपर आरोप है कि साल 2010 में उन्होंने एक ट्रस्ट और चार संस्थाओं के माध्यम से 77 मिलियन डॉलर ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में ट्रांसफर किए थे. रिपोर्ट के मुताबिक ये पैसा निवेशकों का था.

पेपर लीक होने के बाद भारत सरकार ने उन सभी लोगों की जांच के लिए एक टीम बनाई, जिनका नाम पेंडोरा पेपर में आया था.
घर खरीदने वाले कई लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और आरोप लगाया है कि ललित गोयल की कंपनी IREO ने उन्हें धोखा दिया है और उनके घर का पज़ेशन नहीं दिया है.

Related Articles

Back to top button