Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में सरकारी नौकरी का सपना होगा बहुत जल्द साकार.. सरकार जल्द करेगी घोषणा

उत्तर प्रदेश : नौजवानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी दीमक की तरह देश को खाने में लगी है हर दूसरा व्यक्ति बेरोजगार बैठा है एैसे मे सरकारी नौकरी मात्र एक सपना ही है परंतु सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले नौजवानों का सपना अब बहुत ही जल्द साकार हो सकता है। अनुमान है कि प्रदेश में इन पांच विभागों द्वारा हजारों की संख्या में भर्ती आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में जल्द ही करीबन एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली जा सकती हैं।यूपी पुलिस कांस्टेबल, यूपी होमगार्ड सिपाही, यूपी राजस्व लेखपाल,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग आदि मे भर्ती निकाले जाने की तैयारी चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में जल्द ही करीबन एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी राज्य करीब 25,000 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती कराए जाने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। बता दें कि प्रदेश के होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है । लेकिन अभी तकरीबन 86,000 पदों पर ही कर्मचारियों की नियुक्ति है। ऐसे में लगभग 30,000 पद वर्तमान में रिक्त पड़े है। ताजा जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकती है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जल्द ही यूपी में राजस्व लेखपाल के 7,889 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए आयोग को प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। पीईटी का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी आगामी परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यूपीएसएसएससी के जरिए प्रदेशभर में 9,212 स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यताओं वाले अन्य पदों पर भर्तियां कराई जानी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राज्य में कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले कुल 25,00 पदों पर भर्ती कराई जानी है। इसके लिए आयोग की ओर से फरवरी में परीक्षा आयोजित किए जाने की जानकारी साझा की गई है।

Related Articles

Back to top button