Breaking
ब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

किसानों ने बेसहारा पशुओं से दुखी होकर सबको भेजा पाठशाला ।

उन्नाव. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के किसान बेसहारा पशुओं से ज्यादा दुखी हैं. इतना तो शायद किसान किसी सरकार से नाराज ना हों जितना कि इन बेसहारा पशुओं से हैं. ये पशु किसान की फसल तो बर्बाद करते ही हैं साथ ही हादसों की भी वजह बनते हैं. उन्नाव भी बेसहारा पशुओं के आतंक से मुक्त नहीं हैं.
प्रदेश के उन्नाव में किसानों ने आवारा जानवरों को एक सरकारी स्कूल में बंद कर दिया. किसानों का कहना है कि वो आवारा जानवरों से तंग आ चुके हैं. किसानों के मुताबिक आवारा जानवर उनकी धान की खड़ी फसल बर्बाद कर रहे थे.

जिसके बाद किसानों ने मिलकर सभी जानवरों को एक सरकारी स्कूल में बंद कर दिया.

जानकारी के मुताबिक गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में ग्रामीणों को पिछले काफी वक्त से आवारा जानवर परेशान कर रहे थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने इससे निपटने की एक तरकीब निकाली. ग्रामीणों ने एक टीम के रूप में काम करते हुए सभी आवारा पशुओं को एक दिशा में खदेड़ा. बाद में इन पशुओं को हांकते हुए सरकारी स्कूल तक लाया गया. जब सब जानवर सरकारी स्कूल के प्रांगण में पहुंच गए तो ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया.

प्राइमरी स्कूल पर भी जड़ा ताला

बाद में ग्रामीणों ने यहां नारेबाजी भी की और प्राइमरी स्कूल पर भी ताला जड़ा. हालांकि, जब प्रशासन को इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाबुझाकर पशुओं को वहां से निकाला. साथ ही पशुओं को बाद में गौशाला में छोड़ा गया.

आवारा पशुओं का आतंक यहां भी बेसहारा पशुओं ने किसानों को खूब परेशान कर रखा है. आए दिन किसानों की फसल बर्बाद करते नजर आते हैं. जिसके बाद उन्नाव के किसानों ने सभी आवारा पशुओं को एक प्राइमरी स्कूल में बंद कर ताला जड़ दिया.

Related Articles

Back to top button