Breaking
राष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप
एजुकेशन

स्नातक संघ ने विद्यार्थियों के लिए उठाई फीस माफ़ करने की माँग

स्नातक संघ ने गोरखपुर के कुलपति को दिया ज्ञापन,कोरोना महामारी में जिन छात्र / छात्रों के माता / पिता का स्वर्गवास हो गया है उनका शुल्क माफ़ किया जाय

गोरखपुर : स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह जी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जिन विद्यार्थियों के अभिभावक दिवंगत हुए है और जो कोरोना के कारण भीषण मानसिक एवं आर्थिक संकट से गुजर रहे EWS कोटे के विद्यार्थियों की फीस माफ़ करने के संदर्भ में पत्र लिखा है | संतोष जी ने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय में पढ़ रहे स्नातक / परास्नातक (Graduates/ Post Graduates) के विद्यार्थियों की फीस माफ़ की जाय | इसके सम्बंध में सम्बधित अधिकारियों को अनुपालन का स्पष्ट व त्वरित आदेश व विस्तृत निर्देश जारी करने की कृपा करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने कोरोना की महामारी में महिला , मजदूर , किसान , गरीब हर वर्ग का सहयोग किया जिसकी हम सराहना करते है लेकिन इस महामारी में जो सबसे ज्यादा प्रभावित वो विद्यार्थी हुए है जिनके अभिभावक की मृत्यु कोरोना की वजह से हुई है जो आज भीषण मानसिक एवं आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं जिसकी वजह से इनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई है|

गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पुनीत त्रिपाठी ने गोरखपुर विश्विद्यालय के कुलपति को पत्र दे कर विद्यार्थियों की फीस माफ़ करने की माँग उठाई और कहा की छात्र / छात्राओं के शुल्क माफ़ करने की कृपा करें जिससे गरीब परिवार के बच्चे इस महामारी के चलते शिक्षा से बंचित न हो जायं |

ऐसे में इनके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ , उत्तर प्रदेश आपसे निम्नवत मांग करता है-

1- कोरोना महामारी में जिन छात्र / छात्रों के माता / पिता का स्वर्गवास हो गया है उनका शुल्क माफ़ किया जाय |

2– EWS कोटे से पढ़ रहे छात्र / छात्रों के माता / पिता का स्वर्गवास हो गया है उनका शुल्क माफ़ किया जाय |

उन्होंने कहा की विद्यार्थी काफी परेशान है फीस को लेकर पुनीत के साथ अन्य पदाधिकारी नारायण पाठक , विकास ,अमन ,हिमांशु ,मुकेश,आशीष,एकांश ,साहिल,दिलवाकर और विशाल उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button