Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

अब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बम

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत के परमाणु हथियारों को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात कर दिए हैं। दरअसल ऑपरेशन सिंदूर 2 की तैयारी और दुनिया में जंग जैसे हालातों के बीच भारत के परमाणु हथियारों को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रक्षा क्षेत्र पर नजर रखने वाले एक ग्लोबल रिसर्च इंस्टट्यूट सिपरी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि भारत तेजी से अपने न्यूक्लियर हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि 2014 तक भारत परमाणु हथियारों की संख्या में पाकिस्तान से पीछे था। सोचिए उस वक्त भारत के पास 90 से 110 परमाणु हथियार थे। जबकि पाकिस्तान के पास 100 से 120 परमाणु हथियार थे।

सिप्री की सबसे लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास अब 190 परमाणु हथियार हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 170 न्यूक्लियर हथियार हैं। 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 172 न्यूक्लियर हथियार थे। 2025 में इनकी संख्या 180 पहुंच गई। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर हुआ, जिसके बाद अब भारत के न्यूक्लियर हथियारों की संख्या 190 पहुंच गई है। यह एक बहुत बड़ी छलांग है। जबकि इसी सिपरी रिपोर्ट के मुताबिक 2024, 25 और 26 में पाकिस्तान के न्यूक्लियर हथियारों की संख्या 170 ही रही। इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने पहली बार 12 न्यूक्लियर हथियारों को डिप्लॉय कर दिया है। न्यूक्लियर हथियारों को डिप्लॉय करने का क्या मतलब होता है वो अब हम आपको बताते हैं।

दरअसल एक न्यूक्लियर हथियार के दो सबसे महत्वपूर्ण हिस्से होते हैं। पहला न्यूक्लियर वॉर हेड और दूसरा वेक्टर। वेक्टर अमूमन एक मिसाइल होती है जो न्यूक्लियर वॉर हेड को लेकर दुश्मन के टारगेट पर हमला करती है। न्यूक्लियर वॉर हेड्स और मिसाइलों को अलग-अलग जगह पर स्टोर किया जाता है। जरूरत पड़ने पर ही दोनों को अटैच किया जाता है। जब हमले की नौबत आती है तो मिसाइल पर न्यूक्लियर वॉर हेड को लगा दिया जाता है। मिसाइल पर न्यूक्लियर वॉर हेड लगने के बाद इसे तभी लॉन्च किया जा सकता है जब किसी के पास इसका सीक्रेट कोड हो। दरअसल इसका मतलब यह है कि भारत ने 12 मिसाइलों में न्यूक्लियर वॉर हेड्स को अटैच कर दिया है और इन मिसाइलों को दुश्मन की तरफ मुंह करके बैठा दिया गया है यानी तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button