Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsराष्ट्रीयहेल्थ

घरेलू उड़ानों मे फिर से ले खाने का लुत्फ, कोविड महामारी मे खाने पर लगा प्रतिबंध हटा।

नई दिल्ली,नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फिर से जारी किया एयरलाइनों और सभी घरेलू उड़ानों में भोजन परोसने का पुराना नियम, कोरोना महामारी की वजह से 15 अप्रैल से एयरलाइनों को दो घंटे से कम अवधि वाली उड़ानों में भोजन परोसने की अनुमति नहीं थी।
मंत्रालय ने आदेश में कहा, घरेलू क्षेत्रों में यात्रा सेवा मुहैया कराने वाली एयरलाइन सफर के दौरान भोजन परोस सकती हैं। इसके लिए अवधि सीमा का प्रतिबंध नहीं है।
मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों में यात्रियों के लिए पत्रिकाएं व अन्य पठन सामग्री फिर से मुहैया कराने की अनुमति भी दे दी है। मंत्रालय ने कहा, कोरोना के मामलों में कमी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। बता दें कि पिछले साल 25 मई को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लाकडाउन के बाद कुछ घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया गया था, तब मंत्रालय ने कुछ विशेष शर्तो के तहत ही एयरलाइंस को फ्लाइट में भोजन परोसने की अनुमति दी थी। मंत्रालय ने यह फैसला संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया है जो उचित कोविड प्रोटोकाल के पालन के कारण हुआ है। पिछले माह 18 अक्टूबर को ही पूरी क्षमता के साथ विमानों के संचालन को लेकर अनुमति दी गई है।

महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण घरेलू हवाई यातायात मई में कम होने के बाद धीरे-धीरे वृद्धि की राह पर है। पिछले महीने यह लगभग 88 लाख पर पहुंच गया था। घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ त्योहारी सीजन में हवाई किराये में महामारी-पूर्व के स्तर की तुलना में 30 से 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह जानकारी थामस कुक के एक शीर्ष कार्यकारी ने दी। घरेलू हवाई यातायात अक्टूबर में लगभग 67 प्रतिशत बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button