Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री ने किया टेनिस खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न , खुलासा

बीजिंग. चीन की टेनिस स्टार पेंग शुआई ने किया बड़ा खुलासा, एक रिटायर कम्युनिस्ट नेता ने उनके साथ किया दुष्कर्म, बता दें कि पेंग शुआई ने सार्वजनिक रूप से एक रिटायर कम्युनिस्ट नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है.

चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक पोस्ट में पेंग ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग
गाओली ने उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए
“मजबूर” किया था.
चीन में पहली बार कम्युनिस्ट पार्टी के किसी सीनियर लीडर के ख़िलाफ़ इस तरह के आरोप लगाए गए हैं.

इन आरोपों के बाद डबल्‍स में नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी पेंग शुआई के बारे में चीन के भीतर ‘इंटरनेट सर्च’ भी सीमित कर दी गई है.

झांग गाओली ने टेनिस स्टार के दावों पर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा है. वीबो पर की गई पोस्ट को चीन ने पूरी तरह से इंटरनेट से ग़ायब कर दिया है.

साल 2013 से 2018 के बीच चीन के उप-प्रधानमंत्री रहे झांग गाओली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी सहयोगी थे.
टेनिस खिलाड़ी पेंग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “उप-प्रधानमंत्री झांग गाओली मुझे पता है कि आप जैसा प्रतिष्ठित व्यक्ति कहेगा कि आप नहीं डरते हैं लेकिन भले ही वह पत्थर पर कंकड़ मारने जैसा क्यों न लगे, मैं आपके बारे में सच बताऊंगी.”

पेंग ने लिखा कि पहली बार उसे तब मजबूर किया गया जब झांग गाओली ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए बुलाया, “उस दिन मैंने अपनी सहमति नहीं दी थी. मैं लगातार रो रही थी. आप मुझे अपने घर ले आए. मुझे फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.”

पेंग ने भी लिखा कि वे अपने आरोपों के पक्ष में सबूत नहीं दे पाएंगी. उन्होंने लिखा, “मेरे पास कोई सबूत नहीं है. और कोई सबूत होना नामुमकिन था क्योंकि आपको हमेशा डर था कि मैं टेप रिकॉर्डर जैसा कुछ लेकर आऊंगी ताकि सबूत जमा कर सकूं इसलिए न तो कोई ऑडियो और न ही वीडियो रिकॉर्ड मौजूद है. मेरे पास सिर्फ़ सिर्फ़ वास्तविक अनुभव है.”

Related Articles

Back to top button