Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

आप का सपा से जल्द मिलाप,अखिलेश और संजय सिंह की मुलाकाते उरूज पर।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश चुनाव कुछ अलग ही रंग दिखाने के मूड मे है, जिस प्रकार समाजवादी पार्टी अपने पंख फैला रही हैं ये लंबी उड़ान भरने के संकेत हैं, दरअसल अब आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भी आज समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की है. दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक मुलाकात चली है. इस मुलाकात के बाद अब इस बात के कयास लगना शुरू हो गए हैं कि क्या राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बाद अब सपा, AAP को भी गठबंधन में जोड़ने जा रही है.

ऐसा इसलिए भी क्योंकि अखिलेश कई मौकों पर यह कह भी चुके हैं कि वो आगामी चुनाव छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे. बता दें कि संजय सिंह AAP के सांसद होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं. संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच ये तीसरी बैठक थी. लगभग दो माह पूर्व भी अखिलेश ने संजय सिंह से मुलाकात की थी और हाल ही में मुलायम सिंह के जन्मदिन पर भी दोनों की मुलाकात हुई थी.

आज फिर तीसरी बार लोहिया ट्रस्ट के कार्यालय में अखिलेश और संजय सिंह की बातचीत हुई. इस दौरान दोनों के बीच एक घंटे से भी अधिक देर तक चर्चा चली. बताया जा रहा है कि दोनों में गठबंधन को लेकर बात हुई है. मुलायम के जन्मदिन पर भी दोनों के बीच गठबंधन को लेकर ही बातचीत हुई थी. हालांकि, अभी तक सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला निर्धारित नहीं हो पाया है.

Related Articles

Back to top button