Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

अब भारत मे मिलेगा सैमसंग का मिड रेंज टैबलेट गैलेक्सी टैब ए7 लाइट

नई दिल्ली। सैमसंग ने हाल ही में भारतीय यूजर्स के लिए एक नया टैब गैलेक्सी टैब ए 7 लाइट का अनावरण किया है। गैलेक्सी टैब ए 7 लाइट 3जीबी प्लस 32जीबी स्टोरेज वैरिएंट में आता है, जिसकी कीमत लाइट के लिए 14,999 रुपये और वाईफाई मॉडल के लिए 11,999 रुपये है। यह ग्रे और सिल्वर के दो स्टाइलिश कलर में उपलब्ध है।

लुक्स के मामले में यह टैबलेट स्लिम बेजल्स के साथ स्लीक है। इसका वजन लगभग 366 ग्राम है। इसमें एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर है और यह 8 मिमी पतला है। यह टैबलेट पोर्टेबल और ले जाने में आसान है।

गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 8.7 इंच का डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 1340 एक्स800 पिक्सल है। डिस्प्ले नियमित स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा है।

स्क्रीन इतनी चमकदार है कि इसे दिन के उजाले में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरों की बता करें तो इसमें गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में 8एमपी का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2एमपी का कैमरा है।

गैलेक्सी टैब ए7 लाइट में डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड के साथ शक्तिशाली डुअल स्पीकर भी हैं।

यह टैबलेट 1.8 गीगा हट्र्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22टी (एमटी8768टी) प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो सुचारू और तेज गेमिंग प्रदर्शन सुनिश्चित करता है क्योंकि चिपसेट को वैश्विक सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ अत्यधिक मोबाइल और सक्षम टैबलेट उपकरणों के लिए डिजाइन किया गया है।

एमटी8768टी एक कनेक्टिविटी सिस्टम को एम्बेड करता है जिसमें 4जी लाइट केट-7 मॉडेम, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीएनएसएस शामिल हैं।

स्टोरेज के मामले में, टैबलेट 32जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट में 5100एमएएच की लंबी चलने वाली बैटरी, 15वॉट अडैप्टिव फास्ट चाजिर्ंग है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग एक दिन तक चलता है।

गैलेक्सी टैब ए7 लाइट एक अच्छा डिवाइस है जो युवा भारतीय उपभोक्ताओं की मनोरंजन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है।

Related Articles

Back to top button