Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

युवा जागरूक होंगे तो देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा- सतीश महाना

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जब युवा जागरूक होते हैं, तो राष्ट्र विकास की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर होता है। उन्होंने प्रतियोगी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी प्रदेश की प्रतिष्ठा की बात हो, तो हमें सदैव इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश की छवि को सुदृढ़ और सम्मानजनक बनाए रखना युवाओं का दायित्व है। वे प्रदेश के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्कर्ष के संवाहक बनें। यह मंच केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विकसित भारत की ओर एक महत्त्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने  ‘विकसित भारत युवा संसद महोत्सव’ कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के दौरान कहा  कि उत्तर प्रदेश की छवि को नया आयाम देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश के प्रति जनमानस की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने प्रतिभागियों को ‘समय प्रबंधन’ की महत्ता बताते हुए कहा कि किसी भी संस्थान में रहकर उसकी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। संस्थान का हित सदैव व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर होना चाहिए। कोई भी संस्था संपूर्ण रूप से श्रेष्ठ या त्रुटिहीन नहीं होती, परंतु उसका सम्मान बनाए रखना प्रत्येक सदस्य का कर्तव्य है। यदि आवश्यकता पड़े तो व्यक्तिगत हानि भी सहन करनी चाहिए, किंतु संस्था की प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने देनी चाहिए। जब संस्थाएं सम्मानित होंगी, तो उसमें जुड़े सभी व्यक्तियों का सम्मान भी स्वतः बढ़ेगा।

श्री महाना ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस गरिमामयी सदन में बैठने का जो अवसर प्राप्त हुआ है, वह अत्यंत गौरवपूर्ण है। इस सदन तक पहुंचने के लिए समाज में गहन परिश्रम और समर्पण आवश्यक होता है। उन्होंने वर्ष 2047 की कल्पना करते हुए कहा कि जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब उसकी नींव आज के युवाओं के विचारों, परिश्रम और बलिदान पर आधारित होगी। युवा ही वह सशक्त आधारशिला हैं, जो भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि  हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी प्रदान करता है। उन्होंने विगत वर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि कभी उत्तर प्रदेश के लोगों को अपनी पहचान छुपानी पड़ती थी, किंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति के परिणामस्वरूप प्रदेश की नकारात्मक छवि सकारात्मकता में परिवर्तित हो गई है।
राजनीति में योग्यता के महत्व पर बल देते हुए श्री महाना ने कहा कि आज नेतृत्व केवल उसी व्यक्ति को प्राप्त हो सकता है, जो योग्य और कर्मठ हो। कुछ समय पूर्व तक बनी रही   राजनीति के प्रति  सामाजिक  धारणा में अब परिवर्तन आया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा के नवाचारों में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सकारात्मक पत्रकारिता के कारण विधायिका के प्रति समाज की सोच बदली है और जनसामान्य में एक नई आशा का संचार हुआ है।

Related Articles

Back to top button