Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका को चुनौती देने के मद्देनजर चीन ने अफ्रीका को दिए लुभावने सपने |

बीजिंगः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बैठक में अफ्रीका में अपने पावँ पसारने का पैतरा चला है अब चीन ने अफ्रीका को कोविड-19 रोधी टीके की एक अरब खुराके देने, कर्ज माफी और आठ लाख नौकरियों के सृजन सहित कई प्रोत्साहन की पेशकश की।
जिनपिंग ने अफ्रीकी नेताओं से कहा कि चीन नस्लवाद और आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने में हमेशा उनका साथ देता है। राष्ट्रपति जिनपिंग ने वीडियो लिंक के माध्यम से चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के आठवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”हम दोनों आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, नस्लीय भेदभाव और एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करते हैं।”

जिनपिंग ने कहा, ”2022 तक अफ्रीकी आबादी के 60 प्रतिशत को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल करने में अफ्रीकी संघ (एयू) की मदद करने के लिए मैं घोषणा करता हूं कि चीन अफ्रीका को टीके की एक अरब खुराक प्रदान करेगा। इसके तहत 60 करोड़ खुराक दान के रूप में आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा 40 करोड़ खुराक चीनी कंपनियों और संबंधित अफ्रीकी देशों द्वारा संयुक्त उत्पादन जैसे माध्यमों से आपूर्ति की जाएगी।”

जिनपिंग ने कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के लिए 10 चिकित्सा और स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरू करेगा और 1,500 चिकित्सा कर्मियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों को अफ्रीका भेजेगा।

Related Articles

Back to top button