Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
मनोरंजन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स का इंतजार हुआ ख़तम, ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया हुआ रिलीज़

मुम्बई। आखिरकार वो वक्त आ गया, जिसका बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का गाना केसरिया (Kesariya) रिलीज हो गया है, और तेजी से शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #Kesariya ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने का खूब तारीफ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और एक बार फिर अपनी सुरीली आवाज से सीधे लोगों के दिलों पर दस्तक दी है।

आपको बता दें कि केसरिया गाना कई मायनों में काफी खास है। दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म का ये पहला गाना है, जिससे इसकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही इस गानें में रणबीर- आलिया रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि उनके साथ निकिता गांधी ने दिया है। वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रीतम और बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गाने के कई स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स रणबीर कपूर और आलिया के रोमांटिक अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। कई फैन्स का कहना है कि ये गाना इस साल का सबसे बड़ा हिट गाना साबित होगा। याद दिला दें कि रियल लाइफ के कपल रणबीर- आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ आ रहे हैं और इसमें भी दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं।

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए हर कोई सुपर एक्साइटिड है। इस फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह के वीएफएक्स दिखाए गए, उसे पहले हिंदी सिनेमा में नहीं देखा गया है। वहीं माइथोलॉजी से फिल्म को जोड़ना इसे और भी खास बना देता है। इसके साथ ही पहली बार किसी फिल्म में रणबीर- आलिया एक साथ नजर आ रहे हैं। इन सबके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। बीते 9 सालों से अयान मुखर्जी इस फिल्म पर काम कर रहे थे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।  ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button