Breaking
CWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजर
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

किसानों के हित मे लिए गये इस ऐतिहासिक फैसला का योगी ने किया स्वागत ।

लखनऊः आज गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र में संवाद की भाषा का इस्तेमाल करते हुए, तीनों कृषि कानून को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है। उसकी हर जगह तारीफ हो रही है तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों को लेकर कतिपय किसान संगठन आन्दोलन कर रहे थे।
मैं उसके लिए उनके इस कदम का स्वागत और अभिनन्दन करता हूं।

उन्होंने कहा कि यद्यपि एक बड़े वर्ग का मानना था कि इस तरह के कानून किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक आवश्यक भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन उस सबके बावजूद कतिपय किसान संगठन इसके विरोध में आये तो सरकार ने हर स्तर पर संवाद बनाने का प्रयास किया।

सीएम योगी ने कहा कि इस दौरान यह भी हो सकता है कि हम लोगों की तरफ से कोई कमी रह गई होगी। शायद हम उन लोगों को समझाने में कहीं न कहीं विफल रहे। जिसके कारण उन्हें आन्दोलन के रास्ते पर आगे बढ़ना पड़ा था। लेकिन लोकतंत्र के इस भाव का सम्मान करते हुए तीनों कृषि कानून को वापस लेने और एमएसपी को लेकर भी एक समिति का गठन करने के निर्णय को हम प्रदेश की ओर से स्वागत करते हैं। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं और उनके इस कदम का स्वागत करता हूं।

Related Articles

Back to top button