Breaking
HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंद
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सपा कार्यालय में मुलायम सिंह के जन्मदिन का जश्न,सभी बड़े नेताओं ने दी बधाई |

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है. इस मौके पर लखनऊ के पार्टी दफ्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. उनके जन्मदिन पर सपा मुख्यालय समेत सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि’उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’

समाजवादी पार्टी लखनऊ से लेकर इटावा तक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना रही है। लखनऊ के में जगह जगह पर मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने होडिर्ंग और बैनर लगाए हुए हैं।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर सोमवार को शिवपाल यादव सैफई में केक काटकर दंगल कराएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में ही जन्मदिन मनाएंगे। फिलहाल सैफई के मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में प्रसपा के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और दंगल में मुलायम व अखिलेश यादव को भी आमंत्रण दिया गया है। समाजवादी पार्टी गांव में मुलायम का जन्मदिन सादगी के साथ मनाएगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर केक काटकर गोष्ठी की जाएगी। साथ ही सभी बूथ सेक्टरों पर केक काटा जाएगा।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को प्रगतिशील समाजवाद का पुरोधा बताते हुए उनका जन्मदिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह के निर्देश पर केंद्रीय शिविर कार्यालय में हवन और मुलायम सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र द्वारा संपादित ई-बुक ‘मुलायम शिवपाल डाट इन’ का विमोचन होगा। साथ ही साथ सपा संस्थापक के आंदोलन के साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद 83 किलो का केक काटकर मिष्ठान्न वितरण होगा।

सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बीच जुबानी जंग में अब नरमी आई है। राजनीतिक हल्कों में इसके कयास लगाए जा रहे हैं कि 22 नवंबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर दोनों के बीच गठबंधन या विलय पर निर्णय हो सकता है।

Related Articles

Back to top button