Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
स्पोर्ट्स

न्यूज़ीलैंड के कप्तान की नज़रे अब T20 विश्वकप पर

ऑकलैंड । 2007 और 2016 में T20 विश्वकप में हार का सामना कर चुकी न्यूज़ीलैंड की टीम इस साल UAE में होने वाले T20 चैम्पियनशिप के लिए बेताब है । भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की खिताबी जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की नजरें इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में होने वाले टी 20 विश्व कप पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 2007 और 2016 के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। विलियम्सन की टीम टी20 विश्व कप में कागजों में काफी मजबूत नजर आ रही है।

विलियम्सन ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी टीम काफी संतुलित है जिसमें नए और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है।”

न्यूजीलैंड ने इस साल डब्ल्यूटीसी का खिताब जीता लेकिन उसने अबतक सीमित ओवरों का विश्व कप नहीं जीता है। वह 2019 में आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने के काफी करीब थी।

विलियम्सन ने कहा, “मुझे पता है कि टीम के खिलाड़ी एक अन्य विश्व इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।”

कीवी टीम को पहले सुपर-12 की बाधा पार करनी होगी जहां उसका सामना पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान के अलावा राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली दो टीमों से होगा।

विलियम्सन ने कहा, “यह हमेशा से उच्च प्रतिस्पर्धी इवेंट रहा है जहां हर टीम मैच जीताने वाले खिलाड़ियों को टीम में लेती है जो मैच का रूख कभी भी पलट सकते हैं। हम मजबूत ग्रुप में है जिसमें भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं। सभी टीमें काफी मजबूत हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने पिछले साल आईपीएल में देखा था कि यूएई की पिचें टूर्नामेंट के बीच में बदलती रहती हैं और तेज तथा स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को मदद मिलती है।”

न्यूजीलैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 26 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

Related Articles

Back to top button