Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsस्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा रद्द,सुरक्षा के मद्देनजर फैसला, न्यूज़ीलैंड पर भड़क गया पीसीबी

क्राइस्टचर्च : पाकिस्तानी क्रिकेटर प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है जो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान आकर अपनी वनडे सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अचानक ही अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे से वापस बुला लिया. बोर्ड ने कहा कि उसने धममियों को देखते हुए यह दौरा रद्द कर दिया है और टीम को स्वदेश लौटने को कहा है. न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार पाकिस्तान के दौरे पर साल 2003 में गई थी अब 18 साल के बाद टीम को पाकिस्तान में खेलना था, लेकिन इस दौरे को रद्द करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड टीम को आज से पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलना था उसके बाद उन्हें लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी।
कीवी बोर्ड ने लिखा, न्यूजीलैंड सरकार को पाकिस्तान में दौरे के बाद से ही धमकियां मिल रही थे. इसकी पुष्टि मैदान पर मौजूद न्यूजीलैंड सिक्योरिटी एडवाइजर भी कर रहे थे. इसके बाद फैसला लिया गया है कि यह दौरा आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. न्यूजीलैंड बोर्ड के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट का कहना है कि साफ तौर पर पाकिस्तान का दौरा आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. हमें मालूम है कि यह पीसीबी के लिए नुकसानदेह रहेगा क्योंकि वह शानदार मेजबान रहे हैं. लेकिन हमें अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पहले देखनी होगी. हमें लगता है हमारे पास यही एकमात्र रास्ता है.
वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ियों के संघ के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस कदम से हम पूरी तरह सहमत है. अब हम आगे के कदम उठा रहे हैं. हमारे खिलाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित हैं हालांकि न्यूजीलैंड बोर्ड ने यह खुलासा नहीं किया कि धमकियां किससे मिल रही थीं.
न्यूजीलैंड की टीम अपने इस पाक दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए आई थी. दोनों टीमों के लिए आगामी टी-20 विश्व कप के मद्देनजर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा था. पांचों टी-20 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने थे.

Related Articles

Back to top button