Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

कूच बिहार से पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई दाखिल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में दाखिल हो चुकी है. कूच बिहार से पश्चिम बंगाल में आने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया के सामने संबोधन दिया और इशारों-इशारों में बता दिया कि पश्चिम बंगाल से गुजरते वक्त उनकी रणनीति क्या होने वाली है. राहुल गांधी ने कूच बिहार में संबोधन के दौरान कहा कि देश में अन्याय हो रहा है, इसलिए उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द लगाया है. इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकसाथ लड़ने जा रहा है. 

राहुल गांधी का ये बयान काफी महत्वपूर्ण है. दरअसल एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्य दल में से एक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा था कि वो बंगाल में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. ममता बनर्जी के बयान के ठीक एक दिन बाद राहुल गांधी की यात्रा बंगाल में दाखिल हुई तो माना जा रहा था कि यहां से इंडिया गठबंधन की मजबूती और आगे इसके सही सलामत चलने की स्थिति साफ होगी.

इंडिया गठबंधन के दो सहयोगी दलों कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच बंगाल में सीट बंटवारे पर सहमती नहीं बनी है. ऐसे में संभावनाएं बन रही थीं कि इसका खामियाजा इंडिया गठबंधन को भुगतना पड़ सकता है, लेकिन राहुल गांधी ने जिस तरह बंगाल में एंट्री लेने के बाद तल्खियां दिखाने की जगह इंडिया गठबंधन की एकता से जुड़ा बयान दिया है उसके कई राजनीतिक मायने भी टटोले जा रहे हैं.

आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी ने 14 जनवरी से पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है. 66 दिनों तक ये यात्रा 15 राज्यों से होते हुए करीब 6700 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करेगी और इसका समापन मुंबई में होगा. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी की यात्रा पश्चिम बंगाल में 523 किलोमीटर का सफर तय करेगी. राहुल गांधी 5 दिन तक बंगाल में रहेंगे और इस दौरान वो राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेंगे.

Related Articles

Back to top button