प्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
मुंबई। हाल ही में प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ नई रिलीज का एलान कर दिया गया है। फिल्ममेकर ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब दिसंबर 2026 में रिलीज करने के बजाय पोस्टपोन कर दी गई है।
इसका सीधा अर्थ यह है कि ‘स्पिरिट’ (Spirit) का मुकाबला नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ से होगा, जिसमें रणबीर कपूर अहम भूमिका में है और यह फिल्म भी उसी समय दीवाली पर रिलीज होने वाली है।
इस बीच, संदीप ने फैंस को हिंट दिया कि वह ‘स्पिरिट’ से प्रभास का एक नया लुक और फिल्म की रिलीज डेट शेयर करेंगे। उन्होंने X पर लिखा, ‘प्रभास अन्ना के प्यारे फैंस! मैं एक नया पोस्टर पेश करने जा रहा हूं, जिसमें चश्मे के पीछे प्रभास नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही नई रिलीज डेट भी सामने आई है। कुछ ही मिनट के बाद उन्होंने बताया कि ‘स्पिरिट’ अब दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी’।
नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 2’ दीवाली 2027 में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे जैसे अद्भुत कलाकार नजर रख रहें। अगले साल दोनों फिल्मों का टकराव कैसा होता है।
‘स्पिरिट’ को शुरुआत में मार्च 2027 में रिलीज किया जाना था। लेकिन इस फिल्म को आगे बढ़ाकर अगले साल अक्तूबर तक कर दिया गया है। तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में है।








