यूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग आयल टर्मिनल में में लगी आग

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। यूक्रेन ने रविवार को रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन से हमले किये और इसके कारण सेंट पीर्ट्सबर्ग में एक तेल निर्यात टर्मिनल में आग लग गई। यूक्रेन द्वारा रूस में किये गए ये ड्रोन हमले अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है। ये हमले यूक्रेन और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के तेल बुनियादी ढांचे पर यूक्रेन के हमलों की आलोचना की है। सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इस हमले के कारण सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल और शहर के एक तेल डिपो में आग लग गई।
रूस की खुदरा कंपनी ‘ओजोन’ के एक लॉजिस्टिक्स केंद्र और स्थानीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘वीके’ के एक डेटा सेंटर को भी निशाना बनाया गया। दोनों कंपनियों ने इसकी पुष्टि की। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन के 1,015 ड्रोन नष्ट कर दिए।
इस बीच, यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया के अधिकारियों ने बताया कि रूस के हमलों में एक महिला की मौत हो गई और छह साल की एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए।








