Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
राष्ट्रीय

दिल्‍ली: भारी बारिश के बाद उफान पर यमुना, प्रशासन ने दी बाढ़ की चेतावनी

दिल्‍ली। देश के कई राज्‍यों में मानसून जमकर सक्रिय है, जिसके कारण कुछ जगहों पर भारी बारिश और भूस्‍खलन (Heavy Rains-Landslide) के कारण हालात खराब हैं. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी बादल जमकर बरस रहे हैं. इसके अलावा पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त उफान पर है.

बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली (Delhi) की तरफ तकरीबन 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिस वजह से यमुना नदी में  पानी का बहाव तेज होता गया और राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर (Water Level) शुक्रवार को खतरे के निशान (Danger Mark) को पार कर गया था. हालांकि अब भी यह जल स्तर खतरे के निशान के करीब ही है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है.

अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली प्रशासन (Delhi Administration) ने शुक्रवार को बाढ़ की चेतावनी दी है. साथ ही यमुना से सटे मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं, क्योंकि राजधानी में नदी ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी.

Related Articles

Back to top button