Breaking
बीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसांसद-विधायक अदालत के मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे राहुल गाँधीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम किया
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

सांसद-विधायक अदालत के मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे राहुल गाँधी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से सुलतानपुर रवाना हो गए, जहां एक विशेष सांसद-विधायक अदालत उनके खिलाफ मानहानि के एक मामले में फैसला सुनाने वाली है। यह मामला 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। इसे लेकर सुलतानपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त, 2018 को गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय पार्टी नेता इकट्ठा हुए थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी जी उसी मामले के सिलसिले में सुलतानपुर जा रहे हैं।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया था कि सोमवार को राहुल गांधी के लखनऊ से सड़क मार्ग से सुलतानपुर आने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया था कि इस दौरान दीवानी अदालत में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। यह मामला 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली के दौरान, तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधी द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है।

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया था कि 13 अक्टूबर को विशेष सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की। उन्होंने कहा कि रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

Related Articles

Back to top button