Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

संजय सिंह ने कहा,उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए होगी सार्थक चर्चा ।

नई दिल्ली : रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए ‘रणनीतिक चर्चा’ की।आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही ये गठबंधन भी उजागर होने वाला है ।
अखिलेश से मुलाकात के बाद यहां पत्रकारों से संजय सिंह ने कहा,उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए साझा एजेंडे पर’रणनीतिक चर्चा’की।” सपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘चर्चा अभी शुरू हुई है..अच्छी सार्थक चर्चा हुई है और हम आपको बाद में बताएंगे।”
सिंह ने पहले भी अखिलेश से मुलाकात की थी लेकिन कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। सिंह मंगलवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के मौके पर सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की किताब”राजनीति के उस पार”के विमोचन पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश भी मौजूद थे और मुलायम ने देश हित में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ सभी से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया था।
अखिलेश ने आगामी चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए मंगलवार को रालोद प्रमुख से मुलाकात की थी। उसके बाद जयंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव के साथ फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘बढ़ते कदम।’ वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जयंत चौधरी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जयंत चौधरी के साथ बदलाव की ओर।” अखिलेश ने अपने बयानों में बार-बार कहा था कि उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button