Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

शाह ने आज़मगढ़ वालों को समझाया अपने और सपा के जेएएम का मतलब,जिन्ना से हुए दोचार ।

आज़मगढ़, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा सहित अन्य विरोधी दलों को घेरते हुये कहा कि चुनाव करीब आते ही सपा मुखिया को भारत के बंटवारे के जिम्मेदार मोहम्मद अली जिन्ना महान दिखने लगते हैं।

शाह ने आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजकीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुये अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में अल्पसंख्यक समुदाय के तमाम लोग होंगे, लेकिन क्या कोई एक भी व्यक्ति ऐसा है जो जिन्ना को महान मानता हो?

उन्होंने अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर अपने राजनीतिक हित साधने के लिये धार्मिक तुष्टीकरण के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाते हुये कहा कि पाकिस्तान बनवाने वाले जिन्ना को इस देश में कोई महान नहीं मान सकता है। शाह ने राज्य में योगी सरकार के कामों की तारीफ करते हुये कहा कि उनके सुशासन का ही परिणाम है कि आजमगढ़ मच्छर और माफिया से मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा के लिये सत्ता संचालन के तरीके एवं विकास के मायने अलग अलग हैं। शाह ने कहा कि अंग्रेजी के जेएएम की यहां खूब चर्चा होती थी। उनके (सपा) लिये जेएएम का मतलब जिन्ना, आजम खान और मुख्तार होता था लेकिन हमारे लिये जेएएम का मतलब जनधन, आधार और मोबाइल फोन है। उल्लेखनीय है कि शाह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने आजमगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। यहां से वह योगी के साथ बस्ती में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करने के लिये रवाना हो गये।

Related Articles

Back to top button