Breaking
WPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्रलोकसभा में बिना प्रधानमंत्री के सम्बोधन के ही प्रस्ताव पासराष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री मोदी का शाम 5 बजे राजयसभा में सम्बोधन, विपक्ष करेगा विरोधU-19 World Cup के सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में शानदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशएजुकेशनराज्य

SMS के सीईओ शरद सिंह 10वें बैंकिंग लीडरशिप समिट एवं अवॉर्ड्स-2025 में “विशिष्ट सम्मान’’ से सम्मानित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव एवं मुंख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह को 10वें बैंकिंग लीडरशिप समिट एवं अवॉर्ड्स-2025 में “विशिष्ट सम्मान’’ से सम्मानित किया गया।

एसएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री शरद सिंह को आज होटल ताज, लखनऊ में आयोजित 10वें बैंकिंग लीडरशिप समिट एवं अवॉर्ड्स-2025 के दौरान स्पेशल ऑनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन) श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान श्री सिंह को शिक्षा तथा संस्थागत विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में बैंकिंग, वित्त और शिक्षा क्षेत्र से अनेक विशिष्ट नेताओं ने भाग लिया और उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता और परिवर्तनकारी प्रभाव प्रदर्शित किया है।
इस अवसर पर श्री शरद सिंह ने इस सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसएमएस परिवार के अटूट सहयोग और विश्वास ने उन्हें सदैव प्रेरित और सशक्त किया है, जो ऐसी उपलब्धियों का आधार रहा है। उन्होंने यह भी पुनः संकल्प लिया कि वे युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने वाली शैक्षणिक पहलों को और अधिक मजबूत करते रहेंगे

Related Articles

Back to top button