Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
मनोरंजन

एक्ट्रेस के साथ डांस कर रहे सोनू सूद के बीच में आ गया फैन सेल्फी लेने के लिए, फिर क्या हुआ जाने

दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का नया गाना ‘साथ क्या निभाओगे’ (Saath Kya Nibhaoge) बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है. गाने को लिखा और गाया है टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने और इसके म्यूजिक वीडियो में सोनू सूद (Sonu Sood) के साथ निधि अग्रवाल (Nidhi Agarwal) लीड रोल प्ले करती नजर आई हैं. गाना बेहद कम वक्त में यूट्यूब पर 15वें नंबर पर रैंक कर रहा है.

कुछ ही घंटों में इसे 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने तो जाहिर तौर पर सुपरहिट हो चुका है लेकिन अब सोनू सूद (Sonu Sood) चाहते हैं कि लोग इस गाने पर रील्स तैयार करें. सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने फैंस से अपील की है कि वो भी रील्स बनाएं. लेकिन सबसे मजेदार सोनू (Sonu Sood) का ये वीडियो है जिसके साथ उन्होंने फैंस से ये अपील की है.

वीडियो में सोनू सूद (Sonu Sood) निधि अग्रवाल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं जब उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए चला आता है. डांस के बीच में डिस्टर्ब करता देख सोनू सूद उस फैन की खोपड़ी पकड़कर घुमा देते हैं और उसे लात मारकर भगा देते हैं. बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) ने ये वीडियो मस्ती में बनाया है और वास्तव में उन्होंने अपने किसी फैन के साथ कोई अभद्रता नहीं की है.

सोनू का ये वीडियो कुछ ही घंटे में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लाखों की तादात में लोग इसे देख चुके हैं. जहां तक बात है बाकी फैंस द्वारा इस सॉन्ग पर रील बनाने की तो सोनू सूद के फैन उनकी बात नहीं सुनें ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. रियल लाइफ हीरो कहे जाने वाले सोनू सूद के अपील करते ही फैंस ने इस गाने पर रील्स बनाना शुरू भी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button