Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking NewsMain slide

हरियाणा,पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और कुलतार सिंह संधवान ने किया यूपी विधानसभा का भ्रमण

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। हरियाणा विधानसभा के मा. अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और पंजाब विधानसभा के मा. अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का सौहार्दपूर्ण भ्रमण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के मा. अध्यक्ष सतीश महाना ने आत्मीयता पूर्वक उनका स्वागत किया और विधानसभा में संपन्न विभिन्न नवाचारों एवं सुधारों की जानकारी प्रदान की।

भ्रमण के दौरान पंजाब विधानसभा के मा. अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “महाना जी, आप श्रेष्ठ हैं और आपकी विधानसभा भी श्रेष्ठ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बारे में अब तक केवल सुना था, आज इसकी भव्यता और गरिमा को साक्षात देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”
इस दौरान दोनों माननीय अतिथियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मा. सतीश महाना ने उन्हें विधानसभा में पारित महत्वपूर्ण विधेयकों, ई-विधान प्रणाली और डिजिटल परिवर्तन की दिशा में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पारदर्शिता, दक्षता एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने हेतु तकनीकी एवं संरचनात्मक सुधारों को आत्मसात किया है।
इस अवसर पर हरियाणा और पंजाब के मा. विधानसभा अध्यक्षों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं आधुनिक संसदीय व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए राज्यों के मध्य सतत संवाद एवं अनुभवों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है।
भेंटवार्ता के दौरान तीनों राज्यों की विधायी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावशाली एवं लोककल्याणकारी बनाने के संबंध में विस्तार से विमर्श हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अनेक मा. विधायकगण एवं अधिकारीगण भी ससम्मान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button