Breaking
आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कारईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार
मनोरंजन

सनी ने मस्ती भरे अंदाज में किया अपने मेकअप आर्टिस्ट को परेशान

इंस्टाग्राम पर सनी लियोन (Sunny Leone) को लाखों लोग फॉलो करते हैं जिससे पता चलता है कि सनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. सनी भी सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी का वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सनी लियोन (Sunny Leone) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने मेकअप आर्टिस्ट से बदला लेती हुईं नजर आ रही हैं.

सनी लियोन (Sunny Leone) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. वीडियो में सनी लियोन का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में सनी के नाक से खून निकलता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, ये खून नहीं बल्कि सनी को किया जा रहा मेकअप है जो उनके मेकअप आर्टिस्ट ने किया है. लेकिन सनी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो इस मेकअप से परेशान हो रही हैं. विडियो में सनी कहती हैं कि, ‘मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है’. वीडियो में देखें इसके बाद सनी ने कैसे लिया बदला…

 

हाल ही में सनी लियोन मशहूर अभिनेत्री डांस क्वीन हेलेन, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मिथुन चक्रवर्ती के साथ रियलिटी शो, ‘डांस जूनियर 2’ के फिनाले में शामिल हुईं थीं. शो का फिनाले कोलकाता में था जहां सनी लियोन ट्रेडिशनल बंगाली लुक में डांस करतीं दिखीं. सनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शो की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं जिनमें वो बंगाल का पारंपरिक नृत्य धुनुची नृत्य कर रहीं हैं. तस्वीरों में सनी के साथ हेलेन, रेमो डिसूजा, मिथुन चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में सनी लियोन हेलेन के गले लगते दिख रही हैं.

 

 

वहीं हाल ही में सनी लियोन (Sunny Leone) बुआ बन गई हैं. सनी लियोन (Sunny Leone) ने सोशल मीडिया पर भाई संदीप वोहरा उनकी पत्नी करिश्मा नायडू के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें संदीप करिश्मा की न्यूबॉर्न बेबी भी दिखाई दे रही है. सनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बच्चे का नाम भी बताया है, साथ ही अपनी भावनाएं भी शेयर की हैं. सनी लियोन के काम की बात करें तो वो अपनी पहली तमिल फिल्म, ‘Shero’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा सनी लियोन रियलिटी शो, ‘MTV Splitsvilla’ के 13वें सीजन को भी होस्ट करती दिखी हैं.

Related Articles

Back to top button