Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
स्पोर्ट्स

‘पूरे देश को मुझसे उम्मीद थी, मेडल के लिए मैंने कड़ी मेहनत की’- मीराबाई चानू बोलीं

टोक्यो। ओलंपिक में मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है. ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का पांचवां सिल्वर मेडल है. मीराबाई चानू दूसरी महिला वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता है. टोक्यो ओलंपिक में चीन की जजिहू को वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है. मीरा बाई ने एबीपी न्यूज से भी एक्सक्लूसिव बातचीत की और मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की.

मेडल जीतने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए चानू ने कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने मेडल जीता. पूरा देश मुझे देख रहा था और उन्हें मुझसे उम्मीदें थीं. मैं थोड़ा नर्वस थी लेकिन मैंने अपना बेस्ट देने की ठान ली थी. मैंने इसके लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की.’

चानू से जब पूछा गया कि क्या वे गोल्ड मेडल जीतने के बारे में सोच रहीं थी तो उन्होनें कहा ‘मैंने गोल्ड मेडल जीतने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश की, मैं गोल्ड नहीं जीत पाई. लेकिन मैंने इसके लिए कोशिश की. जब मैंने सेकंड लिफ्ट की, तो मैं समझ थी गई कि मैं अपने साथ एक पदक लाऊंगी.’

मीराबाई चानू के मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है. मीराबाई चानू की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है.

ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो रवाना होने से पहले ही मीराबाई चानू ने भारत के लिए मेडल जीतने का दावा किया था. मीराबाई चानू ने देश की झोली में पहला मेडल डाल दिया है. मीराबाई चानू के कोच ने भी दावा किया था कि सिल्वर मेडल पक्का है. क्लीन एंड जर्क के आखिरी प्रयास में 117 किलोग्राम का भार उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई और उन्होंने देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला.

Related Articles

Back to top button