Breaking
देश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?
Breaking Newsबिहार

बिहार की बहोत जल्द बदलेगी सूरत ,एक्सप्रेस-वे के निर्माण से फायदे में 28 ज़िले |

पटना :सांसद डा. जावेद आजाद ने बिहार के प्रगति, विकास और आर्थिक गतिविधियों के बारे में बात करते हुए बताया की ,प्रगति, विकास लिए सड़क, राजमार्ग और एक्सप्रेस-वेज के साथ जिला में पुल, पुलिया के निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करने में कार्य किया जा रहा है , उन्होंने बताया कि सदन में प्रश्न उठाने के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से समस्याओं के समाधान के लिए मिल चुका हूं। पिछले वर्ष आठ दिसंबर को सूबे के 11 राजमार्गों का सुपर एक्सप्रेस-वे में अपग्रेडेशन के की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिला। साथ ही कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा।

उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही इसपर एक्शन लेने का पूर्ण भरोसा दिया और नौ नवंबर 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से भारतमाला परियोजना के अंतर्गत फेज-2 के तहत एक्सप्रेस-वेज के निर्माण के लिए पूर्व की प्रक्रियाओं की शुरुआत की पुष्टि की। भारतमाला परियोजना फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शुरू होकर सूबे के गोपालगंज, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण आबादी वाले क्षेत्रों से हटकर होगी। ताकि जमीन अधिग्रहण में किसी प्रकार की समस्याएं नहीं आए और एक्सप्रेस-वे का पूरा हिस्सा ग्रीनफील्ड हो।

सांसद डा. जावेद आजाद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि भारतमाला परियोजना फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शुरू होकर सूबे के गोपालगंज सिवान छपरा मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी मधुबनी सुपौल सहरसा पूर्णिया किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगी

Related Articles

Back to top button