Breaking
भारत इस संकट का डट कर मुकाबला कर रहा है- मोदीपश्चिम एशिया में एक महीने से जंग- मोदीअफवाह फ़ैलाने वालों को देश माफ़ नहीं करेगा- मोदीदिल्ली-NCR में PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटनवेस्ट एशिया संकट पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, एनर्जी सिक्योरिटी पर मंथनLPG टैंकर जग वसंत पहुंचा गुजरात, भारत को मिली बड़ी राहतIran Israel US War Day 25 Updates: ट्रंप के ‘शांति वार्ता’ के दावे को ईरान ने किया धुंआ-धुंआ, बहरीन और कुवैतदिल्ली सरकार का बजट सीएम रेखा गुप्ता ने किया पेशIran के हमले से दहला Israel, भाषण के बीच President Herzog को बंकर में लेना पड़ा सहाराईरान युद्ध पर ट्रम्प का ऐलान,अगले 5 दिनों तक बिजली संयंत्रों पर हमलों को टालने का लिया फ़ैसला
Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान ,5 पुलिस कर्मी निलंबित |

कासगंज। उत्तर प्रदेश में प्रेम प्रसंग के मामले में लाये गए युवक की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद से हंगामा मच गया है , पुलिस का कहना है की युवक ने खुदकशी की है ,जबकि परिवार वालों का आरोप है की मौत पुलिस वालों की लापरवाही द्वारा हुई है |
पुलिस थाने में 22 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुदखुशी कर ली, जिसके बाद 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार सुबह अल्ताफ नाम के शख्स को एक महिला के अपहरण और जबरन शादी के सिलसिले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था।

बुधवार को ट्विटर पर जारी एक वीडियो बयान में, कासगंज के पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोथरे ने दावा किया कि उस व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में शौचालय का उपयोग करने के लिए कहा लेकिन कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटा तो पुलिसकर्मी शौचालय के अंदर गए।

बोथरे ने कहा, “उसने एक काली जैकेट पहनी हुई थी और ऐसा लगता है कि उसने जैकेट के हुड से जुड़ी स्ट्रिंग को वॉशरूम में एक नल से जोड़ दिया और खुद का गला घोंटने की कोशिश की। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां 5-10 मिनट के अंदर उसकी मौत हो गई।”

एक बयान के अनुसार, मामले में निलंबित किए गए 5 पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

इस बीच अल्ताफ के पिता चांद मियां ने कहा, “मैंने अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे बेटे को मारा गया है।”

एक अन्य रिश्तेदार ने सवाल किया कि कोई व्यक्ति पानी के नल से कैसे लटक सकता है। ‘मृतक की लंबाई क्या है और नल की ऊंचाई क्या है?’

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि देश के सभी पुलिस थानों और सीबीआई, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय सहित जांच एजेंसियों को नाइट विजन और ऑडियो रिकॉडिर्ंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।

कोर्ट ने कहा कि राज्यों को सभी पुलिस थानों में ऑडियो वाले कैमरे लगाने होंगे।

Related Articles

Back to top button