Breaking
राष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

पेट्रोल और डीज़ल के दामों आज भी नरमी नही, जानिए क्या है रेट ।

नई दिल्ली : देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 19 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दामों मे कोई बदलाव नही किये हैं बता दें कि देशभर में आज भी पेट्रोल-डीजल के भाव में स्थिरता बनी हुई है, यानि ईंधन की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं।
वहीं दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है. कच्चे तेल के ताजा दाम 80 डॉलर प्रति बैरल पर है. जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की मांग स्थिर है लेकिन सप्लाई में वृद्धि देखने को मिल रही है. लिहाजा, तेल की कीमतों पर काफी दबाव है.
आपको बता दें कि कच्चे तेल का इस्तेमाल सिर्फ ईंधन बनाने में ही नहीं बल्कि ऐसी कई चीजों के निर्माण में होता है जो आम आदमी से सीधा कनेक्ट करती हैं. इसलिए कच्चे तेल के दाम सीधे-सीधे आम आदमी के बजट पर असर डालती हैं. कच्चे तेल के भाव लगातार गिर रहे हैं, इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की अतिरिक्त गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. जीएसटी प्रणाली पर चलने वाले हमारे देश में पेट्रोल और डीजल को इससे बाहर रखा गया है, इसलिए केंद्र सरकार ईंधन पर उत्पाद शुल्क और राज्य सरकार वैट वसूलती है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज (शुक्रवार, 19 नवंबर) एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये है जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 101.40 रुपये और कोलकाता में 104.67 रुपये प्रति लीटर हैं.

डीजल की बात करें तो राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 86.67 रुपये है. मुंबई में एक लीटर डीजल खरीदने के लिए 94.14 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत 91.43 रुपये और कोलकाता में 89.79 रुपये है.

 

Related Articles

Back to top button