Breaking
देश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

सोना फिर गिरा, चाँदी मे भी गिरावट देखने को मिली, जानिये आज का भाव।

नई दिल्ली.दीवाली के चलते सोने में जो उछाल आया था वो,आज ठंडा पड़ गया और शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने के दाम चौथाई फीसदी से कुछ ज्यादा गिरे हुए नजर आए.

आज सोने का भाव 0.29 प्रतिशत कम हो गया है और शुरुआती कारोबार में ये 49,075 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी कुछ कमी देखने को मिली है. चांदी का भाव 0.25 फीसदी गिरकर 66,797 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. देश में सोने और चांदी की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य कर और मेकिंग चार्ज की वजह से अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होती है.

ज्वेलरी बनाने के लिए अधिकतर 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग होता है. कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी प्रयोग करते हैं. आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क भी बनाया जाता है. ताकि उसकी शुद्धता का पता चल सके. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 जरूर लिखा होता है.

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज की वजह से बदलती रहती है. आप अपने मोबाइल फोन के जरिए अपने शहर सोने की कीमत जान सकते हैं. जिस नंबर से आप मिस्ड कॉल करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. इस तरह आप घर बैठे सोने के ताजा भाव जान लेंगे.

Related Articles

Back to top button