Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
उत्तर प्रदेशराज्य

10 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में किसानो का धावा |

लखनऊ : यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है और पिछले साल से केंद्र के लागु किये कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने अब लखनऊ आने का इरादा किया है ,और चुनाव आते ही किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए गाजीपुर बार्डर पर किसानों की बैठक हुई। मुरादाबाद में जिले से लेकर ब्लाक तक के सभी पदाधिकारी बुलाए गए थे। यह तय हुआ कि 29 नवंबर के बाद रोजाना मुरादाबाद से 40 ट्रैक्टरों पर सवार होकर 500 किसानों का जत्था गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होगा।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव नौ सिंह ने बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिले के पदाधिकारियों के अलावा तहसील और ब्लाक स्तर के सभी पदाधिकारी बुलाए थे। संगठन से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी बैठक में बुलाया गया है। सभी से संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। चौधरी राकेश टिकैत ने 10 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान नेता तैयारी में जुट जाएं। लखनऊ में होने वाली महापंचायत में जाने से किसानों को रोकने का भी प्रयास किया जा सकता है। इसलिए होशियारी के साथ अपनी तैयारी रखें। बैठक में कहा गया है कि 29 नवंबर के बाद मुरादाबाद से रोजाना पांच सौ भाकियू के कार्यकर्ताओं को गाजीपुर बार्डर पर ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचना है। यह सिलसिला रोजाना चलता रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बैठक का मकसद आंदोलन को सफल बनाना है। क‍िसान किसी के आगे झुकने वाला नहीं है। अब सरकार से आरपार की लड़ाई करने की तैयारी है। सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस ही लेने होंगे। सरकार ने कानून वापस नहीं लिए तो चुनाव में भारी नुकसान होगा।

 

Related Articles

Back to top button