Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking NewsMain slideअपराधमनोरंजन

रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग, बिश्नोई गैंग कनेक्शन का दावा, 5 आरोपी गिरफ्तार

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. देर रात करीब 12: 45 मिनट पर पांच लोगों ने जुहू में मौजूद 9 मंजिला इमारत की पहले फ्लोर पर फायरिंग की थी. इस दौरान हमलावरों ने करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली बिल्डिंग में मौजूद जिम के शीशे में जा फंसी.

इस चौंका देने वाली घटना के बाद से पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया और हमलावरों की तलाश करनी शुरू कर दी थी. जांच के दौरान वर्जे मारवाड़ी पुलिस स्टेशन के एक ऑपरेशन में पुणे के कर्वेनगर और ध्यारी इलाके से गोलीबारी की घटना के मामले में 5 लोगों को पकड़ा गया है. जिसकी जांच हो रही है. वहीं शुरुआती जांच में इन 5 लोगों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोनकर से होने की खबर मिली थी, जो कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपी है.

पुलिस द्वारा 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल पोस्ट में ये दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी मामले में शुभम लोनकर का हाथ है. पुणे पुलिस के डीसीपी संभाजी कदम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्हें द्वारा वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने हिरासत में लिया है. वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन के कर्मियों द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है. कर्वे नगर के रहने वाले आदित्य गायकी (19) और अमन मारोटे (27) के रूप में, धायरी निवासी सिद्धार्थ येनपुरे (20), स्वप्निल सकट (23) और समर्थ पोमाजी (18) में की गई है.

Related Articles

Back to top button