Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
Breaking Newsस्पोर्ट्स

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैंड हॉग का दावा, इंग्लैंड या न्यूजीलैंड की जीत पक्की

टी20 विश्वकप के शुरू होने में अब बस एक महीना बाकी रह गया हैं क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गोल्डन टाइम जैसा होता है सबकी नजरें अपनी अपनी टीम की जीत दर्ज कराने में लगी रहती हैं सभी अपने मनपसंद प्लेयर को जीतता हुआ देखना चाहते हैं ऐसे में हर एक अपने अपने अनुभव और अपने अपने आंकलन लोगों से साँझा करते है ,T20 और सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भी घोषित कर दी हैं.टूर्नामेंट की शुरुवात 17 अक्टूबर से हो रही है.और इसका फाइनल मुकाबला 14 नवम्बर को खेला जाएगा .इसबार इसकी मेजबानी यूएई और ओमान को सौपी गयी है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम को चुना है.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का मानना है की इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दो ऐसी टीमे हैं, जिनके पास इसबार टी20 विश्वकप के ख़िताब को जीतने की सबसे ज्यादा काबिलियत हैं. हॉग के अनुसार इन दोनों टीमों को टक्कर देने वाली टीम सिर्फ भारत ही हैं.हॉग ट्विटर यूजर्स के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने की फेवरेट टीम के बारे में पूछा गया तो पूर्व स्पिनर ने इस पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम का नाम लिया।

हॉग ने ट्विटर पर सवालों का जवाब देते हुए लिखा कि,टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मेरी पसंदीदा टीम है और कागजों पर केवल एक ही टीम है, जो इन दोनों को टक्कर दे सकती है, इंग्लैंड का न्यूजीलैंड 2019 के फाइनल में भी आमने सामने हुई थी. जहां इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर हराकर पहली बार 50 ओवरों का आईसीसी खिताब जीता था. वैसे इंग्लैंड 2010 में आईसीसी(ICC) टी20 वर्ल्ड कप के ख़िताब को जीत चुका हैं. तो वही न्यूजीलैंड को अभी भी अपने पहले ख़िताब का इंतज़ार हैं.

इंग्लैंड ने हाल में हुई सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीती है, लेकिन न्यूजीलैंड और भारत को हाल में हुई अपनी सीरीज गंवानी पड़ी है. भारत को जहाँ श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं न्यूजीलैंड को बांग्लादेश के हाथो हार मिली है. हालाँकि इन सीरीज में दोनों टीमों के कई सारे प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहे थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सुपर 12 में एक ही ग्रुप में शामिल है. भारत और न्यूजीलैंड को पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 चरण के लिए ग्रुप 2 में रखा गया है. जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ग्रुप 1 में शामिल है.

Related Articles

Back to top button