Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
उत्तर प्रदेशराज्य

बुडापेस्ट में गूंजा उत्तर प्रदेश का विकास मॉडल-महाना

हंगरी में भारतीय समुदाय से मिले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कहा — ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से जुड़ें सब लोग

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माननीय सतीश महाना ने रविवार को बुडापेस्ट स्थित अमृता शेरगिल सांस्कृतिक केंद्र में हंगरी में रह रहे भारतीय समुदाय से भेंट की। इस अवसर पर भारत के राजदूत श्री अंशुमन गौर एवं काउंसिल के चेयरमैन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री महाना ने उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य में औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था और पर्यटन के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर ‘उत्तर प्रदेश की प्रगति’ पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे उपस्थित भारतीय समुदाय ने अत्यंत रुचि और गर्व के साथ देखा।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के अनुरूप हम सबको एक साथ आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय सहयोग की भावना से कार्य करेंगे, तभी एक परिवार जैसा भाव समाज में स्थापित होगा।
श्री महाना ने कहा कि भारतवंशी जहां भी हैं, वे अपनी मेहनत, ईमानदारी और परिश्रम से न केवल स्वयं का बल्कि देश का भी नाम रोशन करते हैं। पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है। इसी प्रकार वैश्विक स्तर पर भी भारत का सम्मान और प्रभाव निरंतर बढ़ा है। आज विश्वभर के देशों में भारतीय नागरिकों को आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हंगरी में रह रहे भारतीय नागरिकों को इस देश के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता रखनी चाहिए, साथ ही भारत, उसकी संस्कृति और विरासत से भी आत्मिक जुड़ाव बनाए रखना चाहिए। माननीय अध्यक्ष ने कहा कि विदेशों में रहने वाला भारतीय समुदाय वास्तव में भारत का “ब्रांड एम्बेसडर” है, जो अपने कर्म, संस्कृति और व्यवहार से भारत की पहचान को विश्व मंच पर और सशक्त बनाता है।
माननीय अध्यक्ष श्री महाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज भारत का “ग्रोथ इंजन” बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि में ऐतिहासिक बदलाव आया है और आज पूरी दुनिया भारत को नई दृष्टि से देख रही है। उन्होंने उपस्थित भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को जानें और राज्य के विकास की गाथा को विश्व तक पहुँचाने में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button