Breaking
BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफचंपत राय बंसल-चढ़ावा चोरी में भूमिका नहींचंदा चोरी केस में SIT की फाइनल रिपोर्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आएगीचढ़ावा चोरी से सनातन का नुक़सान-धीरेंद्र शास्त्री13 जुलाई तक जेल भेजे गए सभी आरोपी
उत्तर प्रदेश

जनता यूपी से बीजेपी का करेगी सफाया, विकल्प में कांग्रेस, सचिन पायलट का वार

लखनऊ ; यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार मैदान में है उससे अभी कुछ कह पाना मुश्किल है , कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बीजेपी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है. सचिन पायलट ने बढ़ती महंगाई और लखीमपुर खीरी के अलावा कई मामलों को लेकर बीजेपी को घेरा है. पायलट ने दावा किया कि बीजेपी इस बार सत्ता से बाहर होगी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में खुद को एक विकल्प के रूप में पेश करेगी. पायलट ने ये भी कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महंगाई से परेशान जनता के लिए लड़ रहे हैं. इस बार विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है , और जनता ने जो दुःख और यातनाये झेली है विधानसभा चुनाव में वो जनता भूलेगी नहीं ,

पायलट ने कहा, “कोई भी लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है. उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहने वाले लोगों से संबंधित मुद्दों को उठाने में कांग्रेस सबसे आगे रही है. पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार ने महंगाई को काबू में करने के लिए कोई आश्वासन नहीं दिया है.” उन्होंने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई. प्रियंका किसानों के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ लड़ रही हैं, महिलाओं व बेटियों के सम्मान के लिए वह ढाल बनकर खड़ी हुई हैं. यूपी में यहां बदलाव सुनिश्चित है, जनता की आस्था कांग्रेस की तरफ तेजी से बढ़ रही है.
लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर भी सचिन पायलट ने बीजेपी पर वार किया.”बीजेपी ने लखीमपुर हिंसा के आरोपियों को बचाया” पायलट ने कहा कि बीजेपी ने लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपियों को बचाने का पूरा प्रयास और सहयोग किया है . इसके उलट प्रभावित परिवारों के दुख को साझा करने वालों को हिरासत में लिया गया.

Related Articles

Back to top button